लोकसभा चुनाव के बाद अब बारी राज्यसभा चुनाव की है. निर्वाचन आयोग ने बुधवार यानी 7 अगस्त को नौ राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है. महाराष्ट्र, असम और बिहार की 2-2 राज्यसभा सीटें और हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा के एक-एक राज्यसभा सीट पर तीन सितंबर को चुनाव होने हैं. 2024 के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस और उसकी अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन को राज्यसभा में झटका लग सकता है. बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को फायदा हो सकता है.
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है, यह चुनाव 12 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले हैं. अब इस चुनाव में कुछ सीटों पर तो बीजेपी, तो कुछ सीटों पर कांग्रेस के जीतने के आसार दिख रहे हैं.