शीतकालीन सत्र के पहले दो दिन पूरी तरह से हंगामे की भेंट चढ़ गए हैं, जिसमें विपक्षी सांसद भारत के बिजनैसमेन गौतम अडानी के मुद्दे पर हंगामा कर रहे हैं। अडानी के मुद्दे पर कांग्रेस मोदी सरकार को लगातार घेर रही है। हालांकि, इंडी गठबंधन में विखंडन दिखाई देने लगा है, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस मामले में अलग रुख अपनाया है और पार्टी के नेताओं ने संसद में अन्य मुद्दों को उठाने की जरूरत पर जोर दिया है।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा में नेता डेरेक ओ ब्रायन ने बुधवार को पार्टी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि, TMC चाहती है कि, संसद चले ताकि लोगों के मुद्दों को उठाया जा सके।
Comments (0)