New Delhi: फिलहाल राजधानी में अगले दो तीन दिन वर्षा होने के आसार तो नहीं हैं, लेकिन तेज हवा का दौर रहेगा। इस दौरान हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इसके चलते दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत भी मिलती रहेगी। मंगलवार को सुबह की तेज धूप खिल गई थी। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रही। दिल्ली अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 59 से 39 प्रतिशत तक रहा।
फिलहाल राजधानी में अगले दो तीन दिन वर्षा होने के आसार तो नहीं हैं, लेकिन तेज हवा का दौर रहेगा। इस दौरान हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।
Comments (0)