सीएम योगी ने मथुरा और वृंदावन के विकास को लेकर आज बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अयोध्या और काशी का जिक्र करते हुए कहा कि, अब ब्रजभूमि का भी नंबर आने वाला है। यूपी के मुखिया ने आगे कहा कि, अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है, अब आपकी बारी है।
आगरा भी गंगा जल का सेवन कर रहा है - सीएम योगी
यूपी के सीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, बहनों और भाईयों अब विकास के लिए कोई आपको तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा क्योंकि अब तो आगरा में भी आपका अपना एयरपोर्ट बन रहा है। आगरा भी गंगा जल का सेवन कर रहा है। हर घर नल लग रहा है। उन्होंने आगे अपने संबोधन में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, जिन लोगों ने प्रभु श्री राम और प्रभु श्रीकृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे, उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।
हम माफिया और अपराधी का 'राम नाम सत्य है' भी करवा रहे हैं
उन्होंने कहा कि, आपका दायित्व बनता है अगर आपका मेरा सबका सम्मान करते हैं तो जिन्होंने राम और कृष्ण का सम्मान नहीं करते हैं, उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने आपको गंगा जल के लिए तरसा दिया, उनको वोट तरसा दिया। सीएम ने आगे कहा कि, एक तरफ श्री अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन भी करवा रहे हैं, तो दूसरी ओर माफिया और अपराधी का 'राम नाम सत्य है' भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहे हैं। योगी ने आरोप लगाया कि, कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे।
Comments (0)