JDU के कद्दावर नेता ललन सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। ललन सिंह के इस्तीफे पर अब RLD प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि, JDU के अंदर पता नहीं क्या चल रहा है। सीएम नीतीश कुमार को कई सपने दिखाए गए। नीतीश कुमार ने अपनी साख पूरी तौर पर गंवा दी है। सीएम नीतीश ललन सिंह की बातों में आ गए है।
RLD प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बयान में आगे कहा है कि, ललन सिंह जी सोच रहे होंगे कि, अब हम कहीं के नहीं रहे तो क्यों अध्यक्ष रहेंगे।