कांग्रेस के सीनियर अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए समय मांगा है। दरअसल, खरगे अपनी पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर पीएम मोदी से मिलने की इच्छा को जाहिर किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। वेणुगोपाल ने बताया कि खरगे जी पार्टी के घोषणा पत्र पर दिए गए बयानों को लेकर पीएम मोदी से बात करेंगे। इस दौरान वो ‘न्याय पत्र’ को लेकर अपना पक्ष रखेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने इसी महीने की पांच तारीख को अपना घोषणा पत्र जारी किया था। कांग्रेस ने अपने इस घोषणा पत्र का नाम ‘न्याय पत्र’ दिया था। अपने घोषणा पत्र में पार्टी ने महिला, किसान, बेरोजगार और नौजवानों सभी का ख्याल रखा है। मगर प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर जमकर हमला बोला।
कांग्रेस के सीनियर अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए समय मांगा है। दरअसल, खरगे अपनी पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर पीएम मोदी से मिलने की इच्छा को जाहिर किया है।