उद्धव गुट के नेता संजय राउत एक बार फिर बिफर पड़े। सांसद राउत ने कहा कि, राम मंदिर किसी के बाप का है क्या? राम मंदिर के वे मालिक हैं क्या? राम सबसे बड़े हैं, राम से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में आगे कहा कि, भगवान राम हमारी आस्था का विषय हैं, इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
बीजेपी इस देश के लिए अपशगुन है - राउत
संजय राउत ने कहा कि, अयोध्या की लड़ाई 2014 से पहले हुई थी। जो लोग राम मंदिर के संघर्ष में नहीं थे, उन्हें क्या पता कि, बाल ठाकरे का क्या योगदान था। उन्होंने कहा कि,बीजेपी इस देश के लिए अपशगुन है। देखिए जम्मू कश्मीर, मणिपुर में क्या हो रहा है? ईवीएम है इसलिए भाजपा है। राम मंदिर के निर्माण में पूरे देश का योगदान है। हजारों कारसेवक शहीद हुए और हजारों कारसेवको को फेंका दिया गया था।
कुछ लोग हैं जिनका भारत 2014 के बाद बना है
बीजेपी पर तंज कसते हुए संजय राउत ने कहा कि, कुछ लोग हैं जिनका हिंदुस्तान 2014 के बाद बना है। उन लोगों को इतिहास मालूम नहीं है कि, अयोध्या की लड़ाई 2014 के पहले हुई है। उन्होंने आगे कहा कि, जो लोग ना देश के स्वतंत्रता संग्राम में रहे है ना किसी आंदोलन और संघर्ष में रहे हैं तो उन्हें राम मंदिर का संघर्ष क्या पता? उसमें बालासाहेब ठाकरे जी का क्या योगदान रहा।
हम हिंदुत्व के भगोड़े नहीं हैं - संजय राउत
संजय राउत यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा कि, हम हिंदुत्व के भगोड़े नहीं हैं, हम आखरी तक लड़ते रहे हैं। राम से बड़ा कोई नहीं लेकिन भाजपा इसका इतिहास 2014 के बाद बताती है। बीजेपी अपने आप को प्रभु श्री राम से बड़े मानते हैं तो अगर हिंदुत्व की यह नई व्याख्यान उन्होंने बनाई होगी तो हमें मंजूर नहीं है। संजय ने कहा कि, अब राम मंदिर का निर्माण हो रहा है तो होने दो, स्वागत करेंगे हम, लेकिन इस देश में और भी प्रश्न हैं।
Comments (0)