चिराग पासवान ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर दलितों के खिलाफ काम करने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार को उनकी राजनीतिक ताकत का डर है। इसके साथ ही चिराग ने आगे कहा कि, उनके पिता ने हमेशा दलित समुदाय की बेहतरी के लिए काम किया, लेकिन नीतीश उनके खिलाफ काम कर रहे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष ने कहा कि, सीएम लगातार एससी और एसटी को हाशिए पर धकेलने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें हमारी ताकत का डर है।
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष ने कहा कि, उनके पिता ने ही हर हाथ में सेलफोन पहुंचाया, चाहे वह रिक्शा चालक हो या ठेला चालक।