अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग के बीच गुरुवार को भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,245 रुपए घटकर 1.47 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले बुधवार को यह 1.51 लाख पर था।
वहीं, एक किलो चांदी 12,023 रुपए घटकर 2.28 लाख रुपए रह गई, जो 25 मार्च को 2.40 लाख रुपए पर थी। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना 34 दिन में 12,489 और चांदी 38,887 सस्ती हुई है।
अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें
ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी : एक शहर से दूसरे शहर सोना पहुंचाने में ईंधन और सुरक्षा पर खर्च बढ़ता है, जिससे दूरी के अनुसार कीमत बदलती है।
खरीदारी की मात्रा : दक्षिण भारत में लगभग 40% खपत होने के कारण ज्वेलर्स बड़ी मात्रा में खरीद करते हैं, लेकिन इसका असर छूट पर सीमित रहता है।
लोकल ज्वेलर्स एसोसिएशन : हर राज्य और शहर के ज्वेलर्स संगठन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर कीमत तय करते हैं।
पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे।