प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में गुरुवार को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में उद्घाटन स्पीच देंगे। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित कई देशों के प्रमुख और उद्योग जगत के दिग्गज संबोधित करेंगे। PM मोदी समिट से पहले भाग लेने वाले देशों के नेताओं का स्वागत करेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। यह समिट भारत की AI नीति, वैश्विक सहयोग और निवेश आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है।
इसमें 110 से ज्यादा देश, 20 से ज्यादा देशों के प्रमुख, 30 अंतरराष्ट्रीय संगठन और 500+ दुनिया के AI लीडर शामिल हो रहे हैं। समिट में करीब 100 CEOs और फाउंडर्स, 150 अकादमिक और रिसर्चर, 400 CTOs, VPs, 100+ सरकारी प्रतिनिधि, लगभग 60 मंत्री और उपमंत्री मौजूद रहेंगे। इससे पहले बुधवार को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम ने कहा कि हमने भारत में AI के क्षेत्र में हो रहे काम और गूगल कैसे हमारे युवाओं के साथ काम कर सकता है, इस पर विस्तार से चर्चा की।
PM का कार्यक्रम
- मोदी इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का दौरा करेंगे। यहां अलग-अलग देशों के पवेलियन लगाए जाएंगे।
- दोपहर करीब 12 बजे लीडर्स प्लेनरी में हिस्सा लेंगे। इसमें AI से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा होगी।
- शाम 5:30 बजे CEO राउंडटेबल में शामिल होंगे। इसमें बड़ी टेक कंपनियों के अधिकारी इन्वेस्टमेंट, रिसर्च और AI के इस्तेमाल पर सरकार के साथ बातचीत करेंगे।
Comments (0)