उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को अम्बेडकरनगर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। मौर्य ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि संसद सदस्य बनने लायक नहीं व्यक्ति आज नेता प्रतिपक्ष बना बैठा है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष केवल सत्ता पाने के लिए दुष्प्रचार और भ्रम फैलाने में लगा हुआ है। उनके अनुसार, विपक्ष की इस नीति से जनता और देश दोनों को नुकसान हो रहा है।
केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर आरोप
भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों की रणनीति को कठोर शब्दों में आलोचना की। उनका कहना था कि विपक्ष सत्ता हासिल करने के लिए झूठ और दुष्प्रचार का सहारा ले रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा और उनकी सरकार जनता के हित और विकास के एजेंडे पर केंद्रित है। देश और प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास करना विपक्ष की आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि, सत्ता के लिए कुछ भी करना उनकी राजनीतिक शैली बन गई है।
केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और उनका राजनीतिक व्यवहार जिम्मेदार नेताओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता अब ऐसे नेताओं की राजनीति नहीं बर्दाश्त करेगी, जो केवल आरोप-प्रत्यारोप और विवादों में उलझे रहते हैं।
Comments (0)