उत्तर और मध्य भारत में अगले 36 घंटों के दौरान Western Disturbance का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके चलते मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत 9 राज्यों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
MP–राजस्थान सहित 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदला है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य के 22 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
कई जगह दिन का तापमान 30°C के पार
उत्तरप्रदेश और दिल्ली के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं राजस्थान के पांच जिलों में मंगलवार को बारिश दर्ज की गई। जयपुर में सुबह से बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। राज्य के 13 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू और कश्मीर में बुधवार से बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।इस बीच उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दक्षिण भारत के कई राज्यों में दिन का तापमान 30°C तक पहुंच गया है। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
Comments (0)