भारत और अमेरिका के बीच पिछले दिनों हुए ट्रेड डील को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार जुबानी जंग चल रही है। एक बार फिर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और इस करार को लेकर कांग्रेस नेता पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
राहुल पर पीयूष का बड़ा आरोप
बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किसानों को गुमराह के लिए एक सोची-समझी, बनावटी और नकली कहानी पेश करने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, किसान सुरक्षित तो देश विकसित होगा।
बीजेपी नेता ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आरोप लगाते हुए कहा कि, राहुल गांधी कुछ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के कंधों पर बैठकर, जो किसान नेता होने का दिखावा कर रहे हैं- पूरी तरह से बेबुनियाद और बनावटी बातचीत कर रहे हैं।
आप उन्हें माइक्रोफोन लेकर घूमते हुए
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आगे यह भी कहा कि, आप उन्हें माइक्रोफोन लेकर घूमते हुए, बातचीत को रिकॉर्ड करते हुए देख सकते हैं संभवत। पहले से तय स्क्रिप्ट के आधार पर, क्योंकि उन्होंने जो कुछ भी दावा किया वह सब के सब झूठे हैं।