सोमनाथ: देश के प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर ने श्रद्धालुओं के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। अब भक्तों को पार्किंग से मंदिर तक लंबी पैदल दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि मंदिर ने मिनी इलेक्ट्रिक ट्रेन सेवा शुरू कर दी है।
चार मिनी ट्रेनें उपलब्ध हैं
मंदिर प्रशासन ने बताया कि यह सेवा 14 फरवरी से शुरू हुई है और इसमें कुल चार मिनी ट्रेनें उपलब्ध हैं। ये ट्रेनें पार्किंग से मंदिर मुख्य गेट तक और वापस पार्किंग तक निरंतर चलेंगी।हर ट्रेन में लगभग 18 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था है। ट्रेन मंदिर के कपाट खुलने से लेकर बंद होने तक नियमित रूप से संचालित होगी।
पैदल मार्ग की थकान से राहत मिलेगी
मंदिर के अधिकारियों ने कहा कि यह कदम विशेष रूप से महाशिवरात्रि जैसे बड़े अवसरों पर भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है।इस नई सुविधा से श्रद्धालुओं को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि लंबे पैदल मार्ग की थकान से भी राहत मिलेगी।
Comments (0)