राजधानी दिल्ली में मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव किया गया है। ‘उद्योग भवन’ मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर अब ‘सेवा तीर्थ’ कर दिया गया है। यह फैसला प्रशासनिक स्तर पर लिया गया है और स्टेशन परिसर में नए नाम के बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं।
बड़ी संख्या में यात्री यहां से सफर करते
यह स्टेशन दिल्ली मेट्रो के महत्वपूर्ण मार्गों में से एक पर स्थित है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यहां से सफर करते हैं। नाम परिवर्तन के बाद मेट्रो मानचित्र, अनाउंसमेंट सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले में भी नया नाम अपडेट किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की ओर से जल्द ही इस बदलाव को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की जा सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा के दौरान नए नाम ‘सेवा तीर्थ’ को ध्यान में रखें।
प्रधानमंत्री का संदेश
पीएम मोदी ने कहा कि “‘सेवा तीर्थ’ जनसेवा और नागरिकों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह कर्तव्य, करुणा और ‘भारत प्रथम’ के सिद्धांत के प्रति अटूट समर्पण का उज्ज्वल प्रतीक है।” उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आने वाली पीढ़ियों को नि:स्वार्थ सेवा और सभी के कल्याण के प्रति प्रेरित करेगा।