संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण की आज की कार्यवाही पूरी हुई। सरकार ने मौजूदा सत्र को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। राज्यसभा और लोकसभा अब 13 दिन के ब्रेक के बाद 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे फिर से बैठक करेंगे। 3 दिन तक चलने वाले इस सेशन में महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े महत्वपूर्ण बिल पर चर्चा की जाएगी।
लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर 816 हो सकती हैं
दरअसल, सरकार लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए संशोधन विधेयक पेश करने की योजना बना रही है। वर्तमान में लोकसभा में 543 सीटें हैं। प्रस्तावित 50% की बढ़ोतरी के बाद सीटों की संख्या बढ़कर 816 हो जाएगी, जिसमें से 273 (लगभग एक तिहाई) सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' साल 2023 में पारित किया गया था
सरकार का उद्देश्य 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' में संशोधन करना है। इसके तहत महिलाओं के लिए निर्धारित आरक्षण को परिसीमन प्रक्रिया से अलग किया जाएगा। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' साल 2023 में पारित किया गया था।