लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने रक्षाबंधन को भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का भी अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस पावन अवसर पर पारिवारिक मूल्यों को और मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
सनातन सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने की अपील
सीएम योगी ने कहा कि रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर सभी को सनातन सांस्कृतिक विरासत और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पित होना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रेम, विश्वास और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के अंत में प्रदेशवासियों को एक बार फिर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।