उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में यूपी बीजेपी ने अपनी क्षेत्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में बड़ी संख्या में नेताओं को अलग-अलग संगठनात्मक पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उत्तर प्रदेश में बीजेपी संगठन को छह क्षेत्रों में बांटा गया है। इनमें अवध, काशी, पश्चिम, ब्रज, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र शामिल हैं। नई नियुक्तियों को चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
कानपुर और अवध क्षेत्र में अहम नियुक्तियां
बीजेपी ने कानपुर क्षेत्र में आदित्य त्रिवेदी को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया है। वहीं अवध क्षेत्र में विकास श्रीवास्तव को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राहुल रस्तोगी को अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है।
इन नेताओं को बनाया गया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
पार्टी की ओर से जारी सूची में कई नेताओं को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
अंकुर राणा
नीरज वर्मा
राजकिशोर मौर्य
नितिन मित्तल
पी.के. वर्मा
ठाकुर प्रसाद गंगवार
अवधेश पाण्डेय बादल
मनीष शुक्ला
रेशु भाटिया
दिनेश सिंह
अनूप बाजपेयी
नरेन्द्र राजपूत
भुवन प्रकाश गुप्ता
अशोक राजपूत
नीतू सिंह
पवन प्रताप सिंह
अखिलेश नाथ दीक्षित
आशीष कोल
अर्चना त्रिपाठी
अमित समाधिया
अरविन्द मुखिया
क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी इन नेताओं को
राजीव मिश्रा
राहुल राज रस्तोगी
डॉ. विमल सिंह
अवधेश कटियार
आनन्द सिंह
आदित्य त्रिवेदी
शिवसिंह भारती
राजेश पटेल
के नाम शामिल हैं।
आदित्य त्रिवेदी को कानपुर क्षेत्र में क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने के साथ ही संगठन में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।
क्षेत्रीय मंत्री बनाए गए ये नेता
पार्टी ने क्षेत्रीय मंत्री के पद पर भी कई नेताओं की नियुक्ति की है।
विकास सिंह
महेन्द्र लोधी
काशीराम रावत
अंकित सिंह चंदेल
गौरव भाटिया
विकास श्रीवास्तव 'बाबा'
पूजा मिश्रा
राम कुमार वर्मा
विजय कुमार भुर्जी
अंजली मौर्य
बीरेंद्र तिवारी
प्रशांत राव चौबे
मनीष तिवारी
सरदार मनजीत सिंह
शिवेंद्र सिंह शैली
रमेश कुशवाहा
आनन्द पटेल
विनोद कुशवाहा
रीता कठेरिया
धीरेन्द्र वर्मा
क्षेत्रीय सदस्य के तौर पर भी नियुक्तियां
नई क्षेत्रीय टीम में सदस्यों की नियुक्ति भी की गई है। रामदेव पाल, शंकर दयाल पाण्डेय, रामकिशोर राजभर, जसवंत लाल सोनकर, जगदीश पासवान, देवेन्द्र सिंह, सरदार मनदीप सिंह वालिया, अच्छेलाल निषाद और अनीता श्रीवास्तव को क्षेत्रीय सदस्य बनाया गया है।
चुनावी तैयारियों को धार देने की कोशिश
विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्रीय स्तर पर संगठन में नई जिम्मेदारियां देकर बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारियों को गति देने की कोशिश की है। छह संगठनात्मक क्षेत्रों में नई टीम के गठन से स्थानीय स्तर पर पार्टी के कामकाज और चुनावी गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर रहेगा।नई नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने अलग-अलग क्षेत्रों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। अब इन नेताओं की भूमिका आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अहम रहने वाली है।