बनबसा : एसआईंआर प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस के द्वारा सरकार पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं विपक्ष के द्वारा सरकार पर आरोप लगाए गए हैं कि सरकार के द्वारा जानबूझकर कई लोगों के नाम काट दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कड़ा जवाब देते हुए कहा एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है अब तक 21 बार एसआईंआर किया जा चुका है कांग्रेस इस बार ही क्यों हल्ला मचा रही है।
वोट शुद्धिकरण की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने कहा क्यों कोई बांग्लादेशी हमारे देश में वोट करें। मुख्यमंत्री ने कहा कई लोग स्वर्ग सिधार चुके हैं एसआईआर के माध्यम से उनके वोट शुद्धिकरण की प्रक्रिया की जा रही है तथा कई लोग दो से तीन जगह वोट देते थे उनका नाम अन्य जगहों से हटाया जा रहा है तथा जिन बेटियों की शादियां हो चुकी है तो उनका वोट उनके ससुराल में ही पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा एसआईआर से उन लोगों को परेशानी हो रही है जो गलत तरीके से वोटो के माध्यम से चुनाव को प्रभावित करते थे। जिसके लिए चुनाव आयोग कार्य कर रहा है तो विपक्ष के पेट में क्यों दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा अब जब सही में शुद्धिकरण हो रहा है व वैध तरीके से व्यवस्था के तहत कार्य हो रहा है तो इसमें इस प्रकार की अराजकता फैलाना इस प्रकार की बयान बाजी करना उचित नहीं है उन्होंने कहा मैं समझता हूं कानून व संस्थाओं को अपना काम करना देना चाहिए मुख्यमंत्री ने कहा यह हमारी संस्थाएं हैं उनके अपने नियम व कानून है जो संविधान के आधार पर चलती हैं।
कांग्रेस के युवराज की निंदा
मुख्यमंत्री ने कहा विपक्ष कभी इवीएम पर ठीकरा फोड़ता है कभी हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट पर उंगली उठाता हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस पार्टी ने स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत को गली का गुंडा कहा था जिन्होंने अपना जीवन देश रक्षा में लगाया था। इसके अलावा अभी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर कांग्रेस के युवराज के द्वारा किस प्रकार की शब्दावली का प्रयोग किया गया जिसे पूरे देश ने देखा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड पूरे देश को सुरक्षा और सना के क्षेत्र में हर पांचवा सैनिक देने का कार्य करता है यहां के लोग स्वाभिमानी है चाहे वह मुंह से न बोले पर वह दिल में सब बातें रखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस के लोग प्रधानमंत्री जी की स्वर्गीय मां को कुर्सी देते हैं और कॉमेडी करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा अब यह लोग नेता की जगह कॉमेडियन बन चुके हैं। एसआईआर को लेकर मुख्यमंत्री काफी आक्रामक मूड में नजर आए।