नेपाल सीमा को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण बालिक पंचेश्वर सड़क में लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्वारा हॉट मिक्स कार्य शुरू कर दिया गया है। बालिक से लेकर पंचेश्वर तक सड़क को हॉट मिक्स बनाया जाना है। धामी सरकार का क्षेत्र की जनता को एक बड़ा तोहफा इसे माना जा रहा है। जहां इस महत्वपूर्ण सड़क में हॉट मिक्स होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो वही जनता को गड्ढों से निजात भी मिलेगी।
कालसन मंदिर के पास लगाया प्लांट
लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने जानकारी देते हुए बताया 32 करोड रुपए की लागत से 93 किलोमीटर बालिक पंचेश्वर सड़क में हॉट मिक्स कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसमें हरखेड़ा से लेकर खीड़ी तक हॉट मिक्स पड़ चुका है तथा तेजी से कार्य किमतोली व लोहाघाट की ओर बढ़ रहा है। बालिक की ओर से भी कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने जानकारी देते हुए बताया 2014 के बाद इस सड़क में हॉट मिक्स का कार्य हो रहा है। कहा कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए इंजीनियर की टीम कार्यस्थल पर मौजूद है। उन्होंने कहा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बताया हॉट मिक्स प्लांट कालसन मंदिर के पास लगाया गया है जहां से वाहनों के जरिए हॉट मिक्स को साइड में पहुंचा जा रहा है।
बताया हरखेड़ा से पंचेश्वर की ओर सड़क काफी क्षतिग्रस्त है जिसका मरम्मत कार्य करने के बाद पंचेश्वर तक हॉट मिक्स किया जाएगा। अधिशासी अभियंता ने कहा उनका पूरा प्रयास है कार्य तय समय में पूरा किया जाएगा। वहीं लोगों ने कहा लंबे समय से सड़क काफी बदहाल हालत में थी सड़क में यात्रा करने वाले लोगों को गड्ढों का सामना करना पड़ रहा था।कहा सड़क में हॉट मिक्स होने से जहां पंचेश्वर क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो वही जनता को गड्ढों से निजात भी मिलेगी लोगों ने कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ कराने की मांग की।
Comments (0)