उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पश्चिम बंगाल के बनगांव में चुनावी रोड शो के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट की अपील की। रोड शो में भारी संख्या में लोग शामिल हुए जिससे कार्यक्रम का उत्साह और ऊर्जा देखने लायक थी।
चुनाव में सत्ता परिवर्तन जरूरी
सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार चुनाव में सत्ता परिवर्तन जरूरी है और उन्होंने जनता से डबल इंजन सरकार के महत्व को समझते हुए वोट करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि डबल इंजन सरकार के तहत देश में तेजी से विकास हो रहा है और जनता की भलाई के लिए कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने स्थानीय मुद्दों और विकास कार्यों पर भी चर्चा की और जनता से कहा कि उनका समर्थन केवल पार्टी के लिए ही नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास और बेहतर भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।