सीएम योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को गोरखपुर पहुंचेंगे। वे मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वातानुकूलित महिला छात्रावास का शिलान्यास करेंगे। इसी दिन योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में भी सीएम भाग लेंगे।
26 मार्च को IT पार्क का लोकार्पण
26 मार्च को सीएम गीडा स्थित IT पार्क का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम को वे गोरखनाथ मंदिर में महानिशा पूजा में शामिल होंगे। 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर मंदिर में कन्या पूजन करेंगे और कन्याओं को भोजन परोसेंगे।
सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां तेज
सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को महिला छात्रावास निर्माण के लिए CSR के तहत 13 करोड़ 66 लाख रुपये दिए हैं। अगस्त में दीक्षांत समारोह के दौरान इसके लिए MOU भी हुआ था।