हल्द्वानी से सटे ग्रामीण क्षेत्र पनियाली में एक बार फिर बाघ ने महिला को अपना निवाला वाला बनाया है इससे पहले 12 फरवरी को इसी क्षेत्र में बाघ ने जंगल चारा लेने गई महिला को मौत के घाट उतारा था और एक बार फिर से जंगल में मवेशी के लिए चारा लेने गई महिला कमला फर्त्याल के ऊपर बाघ ने हमला कर दिया और उनको जंगल की ओर घसीट कर ले गया और मौत के घाट उतार दिया महिला का शव काफी बुरी हालत में मिला है
टीम ने क्षेत्र में की कांबिंग
वही इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति कड़ी नाराजगी है और लोगों ने अपना गुस्सा भी प्रदर्शन के जरिए जाहिर किया है सूचना पर हल्द्वानी एसडीएम प्रमोद कुमार और वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया महिला के शव को रिकवर कर लिया गया है पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है,पूरी घटना रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज की है फिलहाल वन विभाग द्वारा कैमरे लगाए जा रहे हैं और उनकी टीम के द्वारा आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की जा रही है और यह प्रयास किया जा रहा है कि बाघ को आदमखोर घोषित किया जाए इस संबंध रिपोर्ट भी भेजी जाएगी। वही स्थानीय लोगों का कहना है की मृतक महिला मवेशी पालकर अपना जीवन चलाती थी और अपने मवेशी के लिए चारा लेने के लिए जंगल जाती थी लेकिन इस पूरी घटना पर स्थानीय लोगों ने वन विभाग को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया है और बाघ को आदमखोर घोषित करने की मांग की जा रही है।
Comments (0)