खटीमा के विकास खंड सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। खटीमा विकास खंड सभागार में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जनता से सीधा संवाद किया।
समस्याओं को सरकारी योजनाओं के अंतर्गत शामिल
इस दौरान सड़क नाली निर्माण हैंडपंप शिक्षा आधार कार्ड राशन कार्ड पानी बिजली और भूमि विवाद से संबंधित कुल 92 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया जबकि 40 अन्य समस्याओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत शामिल करने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारी समस्याओं को शांत मन और संवेदनशीलता के साथ सुनें। जो समस्या जिस स्तर की है उसका समाधान उसी स्तर पर सुनिश्चित किया जाए ताकि जनता को अनावश्यक परेशानी न हो। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि पंजीकृत समस्याओं का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर हो जाए।
लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई
तहसील दिवस जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा दर्जा राज मंत्री राजपाल सिंह सतीश भट्ट उप जिलाधिकारी तुषार सैनी तहसीलदार वीरेंद्र सजवान और सभी विभाग की अधिकारी मौजूद रहे में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी और जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुँचाया जाएगा।