मध्य प्रदेश में इस समय दो मौसम सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। दिन में तेज गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रात के समय कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 28 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में शाम के समय मौसम बदलने के आसार हैं।
10 मई से नया सिस्टम होगा सक्रिय
प्रदेश में लगातार पांचवें दिन भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 10 मई से एक और नया सिस्टम एक्टिव होगा, जिससे आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
मई का महीना आमतौर पर भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार हिमालयी पश्चिमी विक्षोभ और मध्य भारत में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में असामान्य बदलाव देखने को मिल रहा है।
तापमान में उतार-चढ़ाव
ग्वालियर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री से गिरकर 34.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जबकि जबलपुर में तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं खरगोन में 43 डिग्री और Raisen में 44 डिग्री तापमान बना हुआ है, हालांकि शाम होते-होते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।