थराली नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता रावत ने अध्यक्ष पद की शपथ लेते हुए अध्यक्ष पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। विकासखण्ड सभागार थराली में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को उपजिलाधिकारी पोखरी अबरार अहमद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कांग्रेस की जीत अहम
सुनीता रावत ने नगर पंचायत थराली के अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद स्थानीय जनता का आभार प्रकट करते हुए थराली के समुचित विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। थराली नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि थराली नगर पंचायत में विकास का जो संकल्प पत्र कांग्रेस ने जारी किया था। उस संकल्प पत्र के अनुरूप थराली का विकास करने का उनका प्रयास रहेगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम में वार्ड एक भेटा से मोहिनी देवी,वार्ड तीन अपर बाजार वार्ड से दिवाकर नेगी ,वार्ड चार थराली से मोहन पंत ने सभासद पद की शपथ ली। वहीं शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद थराली नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत में अहम योगदान देने वाले कार्यकर्ताओ, सामाजिक सरोकारों से जुड़े शख्शियतो को भी सम्मानित किया गया।
Comments (0)