उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि होली से पहले उज्ज्वला योजना का लाभ लेने वाले प्रत्येक परिवार को सरकार की ओर से मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। यह तोहफा सिर्फ होली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दीपावली पर भी दिया जाएगा।
CM योगी का फ्री सिलेंडर देने का ऐलान
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में यह घोषणा की गई। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही इस वर्ष 9 सिलेंडर सब्सिडी दर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। हर रीफिल पर 335.40 रुपये की राशि सीधे उपभोक्ता के खाते में ट्रांसफर की जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और उपभोक्ताओं को राहत मिलती है।
सीएम ने कहा कि जहां 9 सिलेंडर पर केंद्र सरकार सब्सिडी दे रही है, वहीं राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि होली और दीपावली से पहले हर उज्ज्वला परिवार को एक-एक भरा हुआ सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रदेश के लाखों परिवार त्योहार सम्मान और उत्साह के साथ मना सकेंगे।
Comments (0)