उत्तर प्रदेश सरकार ने 2025 बैच के 21 IAS अधिकारियों को जिला प्रशिक्षण के लिए तैनाती का आदेश जारी कर दिया है। ये अधिकारी 17 अप्रैल से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से कार्यमुक्त होकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षण के तहत इन अधिकारियों को जिलों में तैनात कर जमीनी स्तर पर कामकाज की समझ विकसित कराई जाएगी। इस दौरान वे कानून-व्यवस्था, राजस्व प्रशासन, विकास योजनाओं और जन समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को करीब से समझेंगे।
UP के जिलों में तैनात ज्वांइट मैजिस्ट्रेट
IAS शक्ति दुबे-मुरादाबाद,IAS कोमल पुनिया- इटावा,IAS आदित्य विक्रम अग्रवाल- अयोध्या ,IAS मयंक त्रिपाठी- कुशीनगर ,IAS हेमंत- आगरा ,IAS संस्कृति द्विवेदी-हरदोई,IAS रिया सैनी-वाराणसी ,IAS शिवास सुभाष जगाड़े- बलरामपुर,IAS शिवम सिंह- प्रयागराज ,IAS-सलोनी गौतम- मथुरा,IAS सिद्धार्थ सिंह -आजमगढ़,IAS स्वेता-लखनऊ,IAS रेखा सियाक-बाँदा,IAS आयुष जयसवाल-अलीगढ़,IAS अपूर्वा सिंह-बस्ती,IAS आयुष सैनी-झाँसी,IAS मुकुल खंडेवाल-गोरखपुर,IAS थनीगैयारासन टी.-अंबेडकरनगर,IAS सन्दीप -कानपुर नगर,IAS रामभोश -सहारनपुर,IAS विद्यांशु शेखर झाँ -बाराबंकी।
प्रशिक्षण का महत्व
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में यह ट्रेनिंग IAS अधिकारियों के करियर का अहम चरण होता है। इस दौरान वे जिले के प्रशासनिक ढांचे को समझते हुए नीतियों के क्रियान्वयन, जनहित कार्यों और शासन की प्राथमिकताओं को जमीनी स्तर पर लागू करना सीखते हैं।