योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। सीएम योगी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Comments (0)