कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करेगा। करीब 13 लाख अभ्यर्थियों का भविष्य कुछ ही घंटों में सामने होगा।
फिर दिखी बिहार बोर्ड की तेजी
बिहार बोर्ड ने एक बार फिर अपनी तेज कार्यशैली साबित की है। 23 मार्च को तय समय पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार रिजल्ट जारी करेंगे। इस मौके पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए रहें तैयार
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक हो सकता है। ऐसे में छात्र पहले से जरूरी डिटेल्स तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “Inter Annual Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें
- कैप्चा भरकर ‘View’ पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
टॉपर्स पर रहेगी सबकी नजर
रिजल्ट के साथ ही साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के टॉपर्स की सूची भी जारी होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार बाजी कौन मारता है—छात्र या छात्राएं। कुल मिलाकर, बिहार बोर्ड का रिजल्ट एक बार फिर समय से पहले जारी होकर अपनी तेज व्यवस्था का उदाहरण पेश करने जा रहा है।
Comments (0)