पश्चिम बंगाल में आज सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी होने की संभावना है। चुनाव आयोग के अनुसार, SIR प्रक्रिया के दौरान ‘अंडर एडजुडिकेशन’ में रखे गए करीब 60 लाख वोटरों में से 27 लाख मामलों का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है।
दरअसल, 28 फरवरी को जारी अंतिम वोटर लिस्ट में लगभग 60 लाख वोटरों को ‘अंडर एडजुडिकेशन’ श्रेणी में रखा गया था। इसका मतलब है कि जिन मतदाताओं के दस्तावेज या पात्रता पर संदेह था, उनके नाम पर अंतिम निर्णय रोककर जांच की जा रही थी।
अब इनमें से 27 लाख मामलों की जांच पूरी हो चुकी है। इन वोटरों के नाम सूची में बने रहेंगे या हटाए जाएंगे, इसका फैसला सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट में किया जाएगा।
23 और 29 अप्रैल को मतदान, 4 मई को नतीजे
पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा। मतगणना 4 मई को की जाएगी।