आज यानी की सोमवार को शेयर बाजार में तेजी का मौसम है। लोकसभा चुनाव 2024 के Exit Poll में पीएम मोदी की तीसरी बार जीत का अनुमान लगाया जा रहा है, जिससे शेयर बाजार में तेजी आ गई है।
Sensex और Nifty में तेजी
BSE Sensex 76,000 के आंकड़े को पार कर गया है, जबकि Nifty 50 23,100 के ऊपर चल रहा है। आपको बता दें कि, ज़्यादातर Exit Poll में यह अनुमान लगाया गया है कि, भाजपा और NDA ज़बरदस्त बहुमत हासिल करेगा। वहीं कुछ पोल तो यह भी कह रहे हैं कि, मोदी का "400 पार" का लक्ष्य भी पूरा हो सकता है।
क्या है कारण ?
Exit Poll में केंद्र की मोदी सरकार की जीत का अनुमान लगने से निवेशकों में आशा का मौसम है। उनका मानना है कि, मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अर्थव्यवस्था में और सुधार होगा और देश का विकास तेज़ गति से होगा। आपको बता दें कि, यह याद रखना ज़रूरी है कि, Exit Poll केवल एक अनुमान हैं और वास्तविक नतीजे 4 जून 2024 को आने वाले चुनाव नतीजों से स्पष्ट होंगे। वहीं शेयर बाजार की गतिविधियों पर नज़र रखें और सावधानी से निवेश करें।
Comments (0)