नई दिल्ली - सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं में बड़ी टूट देखने को मिली, जिससे निवेशकों और सर्राफा कारोबारियों में हलचल मच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार तक, हर जगह सोना-चांदी के भाव बुरी तरह फिसलते नजर आए।
चांदी की कीमत में भारी गिरावट
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) और गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को चांदी की कीमत में ₹20,000 से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं सोने के दाम भी ₹3,000 से ज्यादा टूट गए। MCX पर मई डिलीवरी वाला सोना शुक्रवार रात करीब 11 बजे ₹3,423 की गिरावट के साथ ₹1,58,555 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।
सोने की गिरावट ने बाजार को चौंका
दिन के दौरान यह और नीचे फिसलकर ₹1,58,150 तक पहुंच गया। एक ही दिन में सोने में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट ने बाजार को चौंका दिया। वहीं चांदी की कीमतों में भी रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली। लगातार तेजी के बाद अचानक आई इस बड़ी गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी, डॉलर इंडेक्स में मजबूती और मुनाफावसूली के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है।
निवेशकों को कहना होगा सतर्क
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोना-चांदी के भाव तेजी से नीचे आए। ज्वेलरी कारोबारियों के अनुसार, कीमतों में अचानक आई इस गिरावट के बाद ग्राहकों की रुचि फिर बढ़ सकती है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों का असर सोना-चांदी की कीमतों पर बना रहेगा। फिलहाल निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।