नई दिल्ली - India Bullion and Jewellers Association (IBJA) Gold Price के ताजा आंकड़ों के मुताबिक आज 29 अप्रैल को सोने और चांदी दोनों के दाम में तेजी दर्ज की गई है। निवेशकों के लिए यह एक बार फिर महंगाई का संकेत लेकर आया है।
सोने के दाम में हल्की बढ़त
24 कैरेट सोना आज 10 ग्राम पर ₹39 बढ़कर ₹1,48,821 पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका भाव ₹1,48,782 था। लगातार तेजी के चलते गोल्ड अब लगभग ₹1.49 लाख के करीब ट्रेड कर रहा है।
चांदी में बड़ी छलांग
चांदी के दामों में आज बड़ा उछाल देखने को मिला। एक किलो चांदी ₹2,370 महंगी होकर ₹2,38,911 प्रति किलो पहुंच गई है। इससे पहले इसका भाव ₹2,36,541 था।
2026 में अब तक कितना बढ़े दाम
इस साल अब तक सोना करीब ₹18,000 महंगा हो चुका है, जबकि चांदी में लगभग ₹10,000 की बढ़त दर्ज की गई है। लगातार बढ़ते दामों ने निवेशकों और खरीदारों दोनों की चिंता बढ़ा दी है।
सोना खरीदते समय क्या रखें ध्यान-
हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड सोना खरीदें
कीमत को IBJA या अन्य भरोसेमंद स्रोतों से क्रॉस चेक करें
कैरेट के अनुसार (24K, 22K, 18K) कीमत अलग होती है
चांदी की असली पहचान कैसे करें-
मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती
आइस टेस्ट: असली चांदी पर बर्फ जल्दी पिघलती है
स्मेल टेस्ट: असली चांदी में गंध नहीं होती
क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े पर काला निशान आ सकता है