नई दिल्ली - अगले महीने यानी मई में बैंकिंग सेवाओं पर असर देखने को मिलेगा, क्योंकि देशभर में कुल 12 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसमें 5 रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों में 5 क्षेत्रीय छुट्टियां शामिल हैं।
बैंक कब-कब रहेंगे बंद
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के अनुसार मई की शुरुआत ही छुट्टी से होगी। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस, मजदूर दिवस (लेबर डे) और बुद्ध पूर्णिमा के चलते देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों और अवसरों के कारण भी बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी।
डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू
बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। लोग ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM के जरिए पैसों का लेनदेन और अन्य जरूरी सेवाएं जारी रख सकेंगे।
शेयर बाजार भी 12 दिन बंद
मई में शेयर बाजार में भी कुल 12 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 10 दिन वीकेंड (शनिवार-रविवार) के अलावा 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद के कारण बाजार बंद रहेगा।