अगर आप 10वीं पास हैं और आईटीआई कर चुके हैं, तो भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का शानदार मौका आपके सामने है। South East Central Railway ने ट्रेड अप्रेंटिस के 1191 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) बिलासपुर के तहत निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार 11 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कई ट्रेड्स में निकली भर्ती
रेलवे द्वारा जारी भर्ती में कई तकनीकी ट्रेड्स शामिल किए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से फिटर, वेल्डर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर (COPA), स्टेनोग्राफर, डीजल मैकेनिक और कारपेंटर जैसे पद शामिल हैं। उम्मीदवार अपनी आईटीआई ट्रेड के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
11 जून तक कर सकेंगे आवेदन
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करेंगे, इसके बाद रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवार SECR Official Website और Apprenticeship India Portal पर विजिट कर सकते हैं।
बिना परीक्षा होगा चयन
इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार होगी। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।