शुक्रवार, 8 मई को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। BSE Sensex करीब 400 अंक यानी 0.50% टूटकर 77,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं NIFTY 50 भी 130 अंकों की गिरावट के साथ 24,200 के करीब पहुंच गया।
ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली
आज के कारोबार में ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर दबाव देखने को मिला। निवेशकों की बिकवाली के चलते इन सेक्टर्स में कमजोरी बनी रही।
फार्मा और आईटी सेक्टर में खरीदारी
बाजार में गिरावट के बीच फार्मा और आईटी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। इन सेक्टर्स ने बाजार को कुछ हद तक संभालने का प्रयास किया।
गुरुवार को भी लाल निशान में बंद हुआ था बाजार
- इससे पहले गुरुवार, 7 मई को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था।
- सेंसेक्स 114 अंक टूटकर 77,845 पर बंद हुआ था।
- निफ्टी 4 अंक फिसलकर 24,327 पर बंद हुआ था।
- कल के कारोबार में ऑटो और रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही थी, जबकि FMCG सेक्टर में दबाव देखा गया था।
निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों पर
विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेत और निवेशकों की सतर्कता के चलते भारतीय बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।