वैश्विक अस्थिरता के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सपाट रुख के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 64.42 अंक की मामूली बढ़त के साथ 73,983.18 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 27.15 अंक गिरकर 23,214.95 पर आ गया।
मिडकैप और स्मॉलकैप में भारी बिकवाली
व्यापक बाजारों में जोरदार दबाव देखने को मिला।
- निफ्टी मिडकैप 100: 905.25 अंक (-1.49%) गिरकर 59,810.20
- निफ्टी स्मॉलकैप 100: 241.10 अंक (-1.33%) गिरकर 17,822.50
- छोटे और मध्यम शेयरों में लगातार बिकवाली ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी।
सेक्टरल इंडेक्स में मिला-जुला रुख
बाजार में सेक्टरवार प्रदर्शन भी मिश्रित रहा।
लाल निशान में: निफ्टी मीडिया, एनर्जी, रियल्टी, मेटल, पीएसई, डिफेंस, ऑयल एंड गैस और पीएसयू बैंक
हरे निशान में: निफ्टी एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और सर्विसेज
सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों का प्रदर्शन
गेनर्स: एचयूएल, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, सन फार्मा, पावर ग्रिड और टीसीएस हरे निशान में थे
लूजर्स: टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एचसीएल टेक, एमएंडएम, भारती एयरटेलस, एनटीपीसी, बीईएल, इन्फोसिस और ट्रेंट लाल निशान में बंद हुए।
वैश्विक बाजारों और FII बिकवाली का असर
अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा। एशियाई बाजारों जैसे हांगकांग और टोक्यो में कमजोरी रही। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली ने दबाव बढ़ाया।
कच्चे तेल में तेजी से बढ़ी चिंता
भू-राजनीतिक तनाव के चलते ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत बढ़कर करीब 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई, जिससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई।
बाजार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई थी
सेंसेक्स और निफ्टी ने सुबह हल्की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया था, लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार अंततः सपाट बंद हुआ।