अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सिंगोड़ी में सभा को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कमलेश शाह ने दो माह में ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर लिया। पत्नी पर 25 करोड़ रुपए के गबन को लेकर एफआईआर हुई और लोकायुक्त की जांच हुई तो उन्होंने कांग्रेस के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और अमरवाड़ा की जनता की वोट की कीमत, लोकतंत्र के सम्मान को बेच दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल किया की भाजपा ने ऐसे करप्शन करने वाले नेता को जगह क्यों दी। प्रदेश की जनता क्या इसलिए भरोसा करती है कि लोग चोरी करें, करप्शन करें और जनता का पैसा खा जाएं और भाजपा में पनाह पा जाएं। लोकतंत्र का रोज चीरहरण होता रहा तो सबके मत के अधिकार की रक्षा कैसे होगी। आज ही भाजपा ने कांग्रेस के विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई। आखिर भाजपा में गोपाल भार्गव सहित कई वरिष्ठ नेता हैं जो मंत्री की आस लगाए हुए थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन्होंने भाजपा को सींचा उन लोगों को भी भाजपा धोखा देती है। लोकतंत्र को भी धोखा देती है। आपके वोट को रोज बेचती और खरीदती है। मध्यप्रदेश में प्रतिदिन किसी न किसी रूप में भाजपा का अहंकार सिर चढकऱ बोलता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में हम सब ऐसे पार्टी को वोट दे देते हैं तो फिर लोकतंत्र बचेगा कैसे।
वरिष्ठ नेताओं ने सिंगोड़ी में सभा को संबोधित किया।
Comments (0)