मध्यप्रदेश की नई सरकार में नए मुख्यमंत्री की कैबिनेट में सतना को भी प्रतिनिधित्व मिला है। सतना जिले की रैगांव रिजर्व सीट से बड़ी जीत हासिल कर पहली बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुईं प्रतिमा बागरी को मोहन कैबिनेट में राज्य मंत्री बनाया गया है।
भाजपा के सतना ज़िला संगठन की महामंत्री प्रतिमा ने इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कल्पना वर्मा को 36 हजार 124 वोटों के बड़े अंतर से पराजित कर कमल खिलाया है। भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली रैगांव रिजर्व सीट पर पूर्व मंत्री जुगुल किशोर बागरी के निधन के बाद हुए उपचुनाव में प्रतिमा को न केवल हार का सामना करना पड़ा था, बल्कि भाजपा को अपनी सीट भी गंवानी पड़ी थी।

Comments (0)