MP News - भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद मध्य प्रदेश के छतरपुर में पहुंचे। यहां पहुंचते ही भीम आर्मी चीफ ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर जमकर निशाना साधा। (MP News) उन्होंने पं. धीरेंद्र शास्त्री को पाखंडी तक बता दिया। चंद्रशेखर आजाद यहीं नहीं रुके आगे उन्होंने लोगों से बागेश्वर धाम नहीं जाने की अपील भी कर डाली ।
चंद्रशेखर आजाद ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया 'पाखंडी'
चंद्रशेखर आजाद ने इस दौरान कहा कि, हमारे यहां आने का मकसद बागेश्वर धाम के पाखंडी के परिवार के अत्याचार को सामने लाना है। धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने अहीरवार परिवार पर हमला किया और पुलिस ने उसको आसानी से जमानत दिलवा दी। उन्होंने आगे कहा कि, ये हम समझ रहे है। ये बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए आजाद ने कहा कि, हमारे समाज के लोगों को पहले भी मंदिर में नहीं जाने दिया जाता था, अब ये (धीरेंद्र शास्त्री ) पाखंडी बाबा धर्म के नाम मंदिर के सपने दिखा रहा है।
चंद्रशेखर-धीरेंद्र एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए
आपको बता दें कि, गजब का संयोग ये रहा कि, कार्यक्रम खत्म होने के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर जिस फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी उसी फ्लाइट से दिल्ली गए। दोनों ने ही खजुराहो से दिल्ली के लिए फ्लाइट ली।
हम अत्याचार नहीं करेंगे बर्दाश्त
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा कि, हम आने वाले चुनाव में राज्य में कुछ जगहों पर अंडरस्टैंडिंग कर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, हम चुनाव में इतनी सीटें लाएंगे कि, सरकार हमारे समर्थन से बने। प्रदेश में कुछ दिनों पहले आदिवासी समाज की लड़की से रेप हुआ उसे मार दिया गया। आजाद ने कहा कि, प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दलितों के खिलाफ अत्याचार कर रही है, अब हम ये बर्दाश्त नहीं होगा।
ये भी पढ़ें - UPSC EPFO 2023: ईपीएफओ में इन पदों पर आवेदन के लिए आज अंतिम दिन, जल्द करें आवेदन
Comments (0)