मध्यप्रदेश वासियों को मानसून का अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। मानसून के गुजरात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की दक्षिणी सीमा के पास ठहरे होने से अब मौसम विभाग ने 22 जून तक इसके मप्र में दस्तक देने उम्मीदें लगाई हैं। प्रदेश में मानसून सामान्यत: 15 जून तक आता है, लेकिन इस बार यह पिछड़ता नजर आ रहा है। प्रदेश में मौसम का हाल नरम-गरम बना हुआ है। आधे मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टीविटी के चलते हवा-बारिश दर्ज की जा रही है।
मध्यप्रदेश में मानसून का प्रवेश 22 जून के आसपास हो सकता है। भोपाल में 25 जून तक मानसूनी बारिश दर्ज की जाएगी।
Comments (0)