प्रदेश में सड़कों की कनेक्टिविटी ही विकास की रफ्तार बढ़ाने का बड़ा आधार है। इस कारण भाजपा सरकार ने पांच साल में छह एक्सप्रेस-वे बनाने का लक्ष्य रखा है। भाजपा ने संकल्प-पत्र में इन 6 एक्सप्रेस-वे के निर्माण का वादा भी किया। इसमें सबसे अहम 299 किमी लंबा अटल प्रोग्रेस वे है। इस एक्सप्रेस-वे के साथ अन्य हाईवे के बनने से विकास की गति तेज होगी। पत्रिका ने विशेषज्ञों के जरिए सरकार के लिए 100 दिन के कामकाज का रोडमैप बनाया है। इसके तहत सभी 6 एक्सप्रेस-वे का कम से कम 20% काम 100 दिन में पूरा हो सकता है।
2028 में होने वाले सिंहस्थ को देखते हुए मालवा-निमाड़ विकास पथ अहम है। 450 किमी लंबा यह पथ मंदसौर, उज्जैन-इंदौर, बुरहानुपर को जोड़ेगा।