मानसून ग्वालियर चंबल संभाग की दहलीज पर आ गया है। इसकी आहट से शहर सहित अंचल में प्री मानसून की बारिश में तेजी आ गई है। सोमवार को गरज चमक के साथ आधा घंटे आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन गया है। इसके असर से मानसून तेज गति से आगे बढ़ेगा और 72 घंटे के भीतर मानसून की झमाझम बारिश के आसर हैं। 27 से 28 जून के बाद मानसून आने की संभावना बताई जा रही है।
मानसून बुंदेलखंड में सक्रिय हो गया है। दक्षिण, पूर्व व पश्चिम, प्रदेश के मध्य हिस्से में बारिश हो रही है। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है। दोपहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान बढऩे की वजह से दिन में उमस होने लगी। इससे दिन में पसीना से तरबतर रहे, लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद शहर का मौसम बदल गया। आसमान में काली घटाएं छा गई। शाम पांच बजे गरज चमक के साथ बारिश हुई। बादलों की गर्जना व बिजली के चमकने से लोग सहम गए। इस कारण शहर बिजली गुल हो गई है। शाम साढ़े पांच बजे तक 2.1 मिमी बारिश दर्ज हुई। इससे काफी राहत मिल गई।
मानसून ग्वालियर चंबल संभाग की दहलीज पर आ गया है। इसकी आहट से शहर सहित अंचल में प्री मानसून की बारिश में तेजी आ गई है।
Comments (0)