रायपुर - बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ( Dr. Raman Singh ) ने बृहस्पति सिंह मामले को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ( Dr. Raman Singh ) कहा कि, कांग्रेस का स्वभाव दिखाता है कि, कांग्रेस के अंदर कितना अहम भरा हुआ है। कांग्रेस सत्ता के नशे में चूर हो चुकी है। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए रमन सिंह ने आगे कहा कि, आज सार्वजनिक रूप से अधिकारियों की पिटाई होने लगी है। हर जिले और तहसील का यही हाल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काफी छूट दे दी गई है।
नाराज सामान्य वर्ग को पार्टी में कैसे जोड़ा जाए उसकी चिंता भी है
वहीं 8 अप्रैल को होने वाली बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि, भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी विचार विमर्श। बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा होने की उम्मीद। उन्होंने कहा कि, भाजपा में सबसे ज्यादा दबाव जातिगत समीकरण को साधने पर है। नाराज सामान्य वर्ग को पार्टी में कैसे जोड़ा जाए उसकी चिंता भी है। इसके साथ ही नए सिरे से विभिन्न समितियों के गठन की रायशुमारी होगी। इस बैठक में संगठन महामंत्री अजय जामवाल , प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ,पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह समेत पदाधिकारी रहेंगे मौजूद।
आज देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में 18 करोड़ सदस्य हैं - Dr. Raman Singh
वहीं बूथ सशक्तिकरण पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, आखरी बूथ तक एक–एक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में हम लगे हुए हैं। इस दौरान स्थापना दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज हनुमान जयंती का शुभ अवसर है। कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन भी मिलेगा। यह अवसर भाजपा की यात्रा को दर्शाता है जो जनसंघ की यात्रा शुरू की गई। 51 में जनसंघ, 77 में जनता पार्टी फिर 80 में भाजपा की स्थापना। आज देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में 18 करोड़ सदस्य हैं। अटल बिहारी वाजपई के मार्गदर्शन में भाजपा ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। इस राजनीतिक दल के होने का हम गर्व महसूस करते है।
ये भी पढ़ें - BJP Foundation Day: भाजपा का 44वां स्थापना दिवस, पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
Comments (0)