एमपी विधानसभा चुनाव 2023 का परिणाम आ गई है। मप्र में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर एक बार फिर सत्ता की चाबी हासिल कर ली है। आपको बता दें कि, भगवा पार्टी ने 163 सीट, कांग्रेस ने 66 और 1 सीट पर भारत आदिवासी पार्टी ने अपना परचम लहराया है। जानिए नवनिर्वाचित विधायकों में कौन टॉप सबसे अमीर, कम संपत्ति वाले विधायक MLAs है।
टॉप फाइव सबसे अमीर विधायक
रतलाम से चैतन्य कश्यप के पास 295 करोड़ की संपत्ति है।
विजयराघवगढ़ से संजय पाठक के पास 242 करोड़ की संपत्ति है।
छिंदवाड़ा से कमलनाथ के पास 134 करोड़ की संपत्ति है।
भोजपुर से सुरेंद्र पटवा के पास 66 करोड़ की संपत्ति है।
इंदौर तीन से गोलू शुक्ला के पास 61 करोड़ की संपत्ति है।
सबसे कम संपत्ति वाले टॉप फाइव विधायक
सिहोरा से बीजेपी विधायक संतोष बरबड़े के पास 25 लाख की संपत्ति है।
खंडवा से बीजेपी विधायक कंचन तनवे के पास 27 लाख की संपत्ति है।
मलहरा से कांग्रेस विधायक साध्वी रामसिया भारती के पास 36 लाख की संपत्ति है।
बागली से बीजेपी विधायक मुरली भवरा के पास 37 लाख की संपत्ति है।
सबलगढ़ से बीजेपी विधायक सरला विजेंद्र रावत के पास 38 लाख की संपत्ति है।
Comments (0)