मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में अपना मुख्य चुनावी नारा ‘एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी’ दिया था। साथ ही मोदी ने राज्य की जनता को अपनी गारंटी भी दी। भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर बयान दिया। आशीष अग्रवाल ने कहा कि, पीएम मोदी का जादू चला है। कमल ने कमाल कर दिया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की अनथक मेहनत। गृहमंत्री अमित शाह की शानदार चुनावी रणनीति। अध्यक्ष जेपी नड्डा का आशीर्वाद। मध्यप्रदेश से अब कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का राजनीतिक अंत सुनिश्चित हो गया है।
मुख्यमंत्री के सवाल पर बोले
मुख्यमंत्री के सवाल पर आशीष अग्रवाल बोले कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता ने अपना काम कर दिया है। अब पार्लियामेंट्री बोर्ड को तय करना है। अगले पांच साल किस नेता का नेतृत्व प्रदेश में होगा।वहीं कांग्रेस की बैठक पर आशीष अग्रवाल ने कसा तंज। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हार की समीक्षा करने के लिए बहुत मेहनत करने की जरुरत नहीं है। ये तो परिवारों के बीच कपड़ा फाड़ राजनीति का परिणाम है।
भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने काह कि, 12 मंत्रियों की हार की समीक्षा करेगी एमपी बीजेपी। प्रचंड बहुमत के बीच हमारे 12 मंत्री हारे। मंत्रियों की हार की समीक्षा करेगी पार्टी।
Comments (0)