CG NEWS : रायपुर। हसदेव अरण्य क्षेत्र में पेड़ों की कटाई को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। बिलासपुर दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, वन कटाई की अनुमति जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब का है। वहां जो भी हुआ है, चाहे पेड़ कटाई की बात हो ये सब उस समय की कांग्रेस सरकार की अनुमति से हुआ है। दरअसल, सरगुजा के हसदेव अरण्य क्षेत्र में पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है। जंगल को बचाने के लिए क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके लिए हसदेव बचाओ अभियान भी लंबे समय से चलाया जा रहा है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हसदेव क्षेत्र में कोयला खनन का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी राज्य विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया और भाजपा सरकार पर उद्योगपति का पक्ष लेने का आरोप लगाया है।
Read More: CG NEWS : प्रदेश में चला विशेष स्वच्छता अभियान, झाड़ू लगाते दिखे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव…
Comments (0)