चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट अब साफ हो गए हैं। भाजपा ने चार में तीन राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल कर लिया है। तेलंगाना में केवल कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है। अब देश की 52 प्रतिशत आबादी पर भाजपा की सत्ता है। भाजपा गठबंधन वाले एनडीए की अब 16 राज्यों में सरकार है। 12 राज्यों में भाजपा अपने दम पर शासन कर रही है। कांग्रेस के पास अब सिर्फ 3 राज्य ही बचे हैं।
2014 में पीएम मोदी जब भारत के प्रधानमंत्री बने थे, तब भाजपा केवल 7 राज्यों में ही सरकार में थी। भारत की 25 प्रतिशत आबादी पर उसका शासन था। पीएम मोदी की लोकप्रियता के अश्वमेध घोड़े पर बैठकर भाजपा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मार्च 2018 में भाजपा अपने पूरे उफान पर पहुंची और देश के 21 राज्यों में सरकार बनाई। भारत की 71 प्रतिशत आबादी पर भाजपा का शासन था। उसके बाद फिर भाजपा का डाउनफाल शुरू हुआ।

Comments (0)