CG NEWS : रायपुर। रायपुर नगर निगम बजट 2024-25 बुधवार को किया गया। इस बार निगम का बजट 1800 करोड़ से अधिक का है। इसमें युवाओं को ट्रेनिंग करने के साथ रोजगार के साधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। बजट में इंदिरा उद्यान में पिकनिक पाइंट का प्रावधान किया गया है। शहर की खुली नालियों को भी ढ़ंकने का प्रावधान बजट में है. महापौर युवाओं के लिए खास स्टार्टअप स्टूडियो भी लाएंगे।
शीर्ष बजट अनुमान 2024-25 प्रारंभिक शेष 133 करोड़ 49 लाख 11 हजार कुल वार्षिक आय 1768 करोड़ 40 लाख 53 हजार योग 1901 करोड़ 89 लाख 64 हजार कुल व्यय 1901 करोड़ 31 लाख 93 हजार अंतिम शेष (+) 57 लाख 71 हजार का फायदा आय का बजट है।
MP/CG
Comments (0)